Monday, October 1, 2018

अधिकार की अधिकता

अधिकार की अधिकता !

महत्वहीन ज्ञान से उपजी तर्क की अधिकता,
सामाजिक सरोकार बिना सम्मान की अधिकता //
सोच-समझ कर ना कही बात की अधिकता,
सम्बन्धो में त्याग के बिना अधिकार की अधिकता //

ईश्वर की भक्ति में आडम्बर की अधिकता,
आवश्कता से अधिक दिखावे की अधिकता //
सहयोग से अधिक छलावे की अधिकता,
फल में कर्म के बिना अधिकार की अधिकता //

जीवन की राह में भागदौड़ की अधिकता,
पुत्री में भेदभाव कर पुत्र पाने की अधिकता //
धन्यवाद छोड़कर थैंक्स कहने की अधिकता,
समय में समझ के बिना अधिकार की अधिकता //
...............
डॉ तेज प्रताप सिंह 




1 comment:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (02-10-2018) को "जय जवान-जय किसान" (चर्चा अंक-3112) पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete