Monday, October 1, 2018

अधिकार की अधिकता

अधिकार की अधिकता !

महत्वहीन ज्ञान से उपजी तर्क की अधिकता,
सामाजिक सरोकार बिना सम्मान की अधिकता //
सोच-समझ कर ना कही बात की अधिकता,
सम्बन्धो में त्याग के बिना अधिकार की अधिकता //

ईश्वर की भक्ति में आडम्बर की अधिकता,
आवश्कता से अधिक दिखावे की अधिकता //
सहयोग से अधिक छलावे की अधिकता,
फल में कर्म के बिना अधिकार की अधिकता //

जीवन की राह में भागदौड़ की अधिकता,
पुत्री में भेदभाव कर पुत्र पाने की अधिकता //
धन्यवाद छोड़कर थैंक्स कहने की अधिकता,
समय में समझ के बिना अधिकार की अधिकता //
...............
डॉ तेज प्रताप सिंह